फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत

Sun, 05 Jul 2026 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव नगला काजी के पास शनिवार की रात को दो बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के टूंडला निवासी विशाल कुमार (22) दिल्ली में रहकर ओला कैब चलाता था। विशाल क्षेत्र के गांव शेखपुरा में ननिहाल से लौटकर वह शनिवार की रात को लौट रहा था। नगला काजी के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की व्यवस्था कर चारों लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में क्षेत्र के गांव इशारा निवासी सुरेंद्र, विक्रम, गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक युवक के नाना गोपी ठाकुर ने बताया विशाल बचपन में गांव में रहा था, इसलिए गांव के लोगों से उससे बेहद लगाव था। इसलिए दिल्ली से अपने घर टूंडला आने पर वह ननिहाल बाइक से घूमने आ रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


तीन बहनों के बीच अकेला भाई था विशाल



विशाल तीन बहनों के बीच अकेला भाई था। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। तीनों बहनों के साथ माता-पिता और अन्य परिजन रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। तीनों बहनों और माता-पिता बेहाल हैं। इकलौते बेटे को खोने के गम में उसकी मां बार-बार बेहोश हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें