मृतक सतेंद्र फाइल फोटो । संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत निधौली खुर्द के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। गांव रामनगर निवासी प्रवीन ने बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया उसके ताऊ का 21 वर्षीय बेटा सतेंद्र मंगलवार की शाम धान का बीज लेने के लिए बाइक से एटा के लिए जा रहा था।
वह निधौली खुर्द के पास ही पहुंचा था कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां रात के समय उसकी मौत हो गई। रिजोर थानाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया बाइकों की भिड़त में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
महीने भर में उजड़ गया मांग का सिंदूर
मृतक के परिजन ने बताया कि सतेंद्र की शादी 13 मई को रागिनी के साथ हुई थी। महीने भर में ही रागिनी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। उन्होंने बताया कि सतेंद्र की शादी मलावन थाना क्षेत्र के गांव खेरिया से हुई थी।