फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट से युवक की मौत पर फूटा आक्रोश, बिजलीघर पर शव रखकर किया हंगामा; लगाया जाम

Wed, 22 Apr 2026 07:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर कस्बे में पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। माैके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन
जाम लगाते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कंचन में खेतों से गुजरी हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से मंगलवार की शाम को एक युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद कस्बे में शव पहुंचने पर गुस्साए परिजन ने बिजली घर के गेट पर शव रखकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय के पांच लाख रुपये का मुआवजा की घोषणा किए जाने पर परजिनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र के नगला कंचन का अभिषेक मंगलवार की शाम को खेतों में बकरी चरा रहा था। खेतों से गुजरी हाईटेंशन लाइन के झूलते तारों के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। गांव के लोग युवक को लेकर अस्पताल आए, चिकित्सकों के मृत घोषित किए जाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बुधवार की सुबह कस्बे में पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। 

थाने के सामने जाम लगाकर ग्रामीणों को हंगामा करते देख पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने युवक के परिजन को समझाते हुए उनको गांव भिजवा दिया। थाने से निकलने पर बिजली घर पहुंचते ही गुस्साए परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और विद्युत कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस और नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय ने मुतक के परिजन को शासन से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की घोषणा की। घोषणा होने पर परिजन का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें