फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी बुढ़ापे की लाठी: सिलेंडर फटने से युवक की माैत, पिता पर टूटा दुखों का पहाड़; मां का हो चुका है निधन

Wed, 09 Sep 2026 07:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दिल्ली में बेटे की दर्दनाक माैत के बाद पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं, जिस उम्र में बच्चों को पिता का सहारा चाहिए, उसी उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। युवक की माैत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिवार में छाया मातम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस बेटे ने पिता के इलाज के लिए उन्हें अपने साथ दिल्ली बुलाया, उसी शहर से उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। गढ़िया जगन्नाथ निवासी मोहित सिंह राठौर करीब 20 दिन पहले पिता कर्मवीर सिंह को टाइफाइड के इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। उपचार के बाद दोनों पांच सितंबर को गांव लौटे थे। किसी को क्या पता था कि कुछ ही दिन बाद मोहित की मौत की खबर परिवार को इस तरह तोड़ देगी।
विज्ञापन


दिल्ली में काम कर रहे गांव के लोगों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे कर्मवीर सिंह को फोन पर हादसे की जानकारी दी। ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मोहित की मौत की बात सुनते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटे की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर पा रहे हैं। बेटे के शव की क्षत-विक्षत स्थिति के बारे में बताते हुए कर्मवीर सिंह की आंखों से आंसू छलक पड़े और गला भर आया।

मोहित की मौत ने सबसे बड़ा खालीपन उनके दो मासूम बच्चों की जिंदगी में छोड़ दिया है। 11 वर्षीय बेटी पूर्वी और आठ वर्षीय बेटा कार्तिक अब पिता को कभी अपने बीच नहीं देख पाएंगे। जिस उम्र में बच्चों को पिता का सहारा चाहिए, उसी उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चों के भविष्य की चिंता अब परिवार को भीतर तक कचोट रही है। मोहित परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए दिल्ली में नौकरी करते थे। पिता खेती-किसानी करते हैं। करीब 15 वर्ष पहले मां का निधन हो चुका था। 
विज्ञापन


ऐसे में मोहित ही परिवार की जिम्मेदारियों में पिता का सहारा बने हुए थे। बेटे की मौत से कर्मवीर सिंह जैसे पूरी तरह टूट गए हैं। गांव में जैसे ही मोहित की मौत की खबर पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घर में पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं, लेकिन इस असहनीय दुख के आगे हर दिलासा कम पड़ रही है।

हुआ था तेज धमाका
दिल्ली के ओखला फेज-1 में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में भीषण धमाका हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, ओखला फेज-एक स्थित सामुदायिक भवन के सामने गोदाम के पास ट्रक से ऑक्सीजन सिलिंडर अनलोड करने के दौरान हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान तेज धमाका होता है और इस धमाके में कई लोग घायल हो जाते हैं। धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और आसपास की जितनी भी फैक्ट्रियां थी उनके शीशे टूट गए। सिलेंडर फटने के दौरान एक व्यक्ति लगभग 50 से 100 मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे में एक शख्स की जान चली गई। मृतक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उसके दोनों पैर हाथ और सिर अलग हो गए थे। पुलिस ने शरीर के सभी हिस्सों को एक करके बाग में रखा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें