फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कासगंज रोड पर बाइक फिसलने से युवक की मौत

Fri, 16 Feb 2024 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात कासगंज रोड पर बाइक फिसलकर गिर पड़ी । हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिरोरी निवासी संदीप (18) बृहस्पतिवार को किसी काम से शहर आया था। देर शाम शहर से अपने घर जा रहा था। कासगंज रोड पर मारुती सुजुकी एजेंसी के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके परिजन को सुचना दी। जिसके बाद युवक के परिजन उसे एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार कराने के बाद युवक को घर ले आए। सुबह युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें