फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फावड़े के विवाद में सिर पर प्रहार से युवक की मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव नगला रामजीत में रविवार को फावड़े के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के आरोपियों ने दूसरे पक्ष के युवक के सिर पर फावड़ा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां आधी रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला रामजीत निवासी प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त को तहेरे भाई जितेंद्र (35) का फावड़े के कारण घर के सामने रहने वाले परिवार से विवाद हो गया।
आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस के ही संदीप, छोटा, सचिन और एक अन्य व्यक्ति ने घर आकर भाई जितेंद्र के फावड़े को अपना बताते हुए गालियां दीं। विरोध करने पर लाठी-डंडे और सिर में फावड़ा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजन आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान जितेंद्र की सांसें थम गईं। प्रवेंद्र कुमार ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




विवाद की शिकायत पर अवागढ़ पुलिस ने रविवार को ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। देर रात जितेंद्र की मौत के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में वृद्धि करते हुए विवेचना की जाएगी। - ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें