फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव पटना के पास शुक्रवार शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिसकर्मी उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नवी आलम पुत्र नवी रसूल निवासी गांव भिंतर थाना हसायन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गांव भिंतर निवासी नवी रसूल ने पुलिस को बताया कि नवी आलम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जरूरी सामान लेने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जलेसर थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित, उपनिरीक्षक सुनील त्रिपाठी और रविराज सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें