फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 18 Apr 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव खुटीपुरा में एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। पत्नी ने मृतक के मामा पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन के गांव नगला केसो नगरिया निवासी मोनू (24) की अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गदेसरा में ससुराल है। इसके चचेरे भाई उमेश ने बताया कि मंगलवार को सास माला देवी ने जनरल स्टोर की दुकान खोली, उसका शुभारंभ था। उसमें शामिल होने के लिए मोनू आया हुआ था। वहां से पास में ही अपनी ननिहाल खुटीपुरा चला गया। फुफेरे भाई रजत नेे बताया कि बुधवार शाम को खेत पर काम करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से इसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतक के मामा रामवीर ने परिजन को दी।
विज्ञापन

अवागढ़ थाने पर पहुंची मृतक की पत्नी निशा का कहना था कि मामा ने पति को जहर देकर मारने की कोशिश की। जब सफल नहीं हुए तो बहुत बुरी तरह से पीटा। जिसके चलते मौत हो गई। निशा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मामा रामवीर से मेरी सास ने 50 हजार रुपये लिए थे। जिसको रामवीर ने मांगा। व्यवस्था न होने पर उन्होंने धमकी दी थी। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि मोनू मजदूरी करता था। थ्रेसिंग करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें