फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फुटपाथ पर उतरते ही धंस गया पानी के टैंकर का पहिया

Thu, 18 Apr 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा कस्बे में इन दिनों जल निगम द्वारा पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कहीं गड्ढे तो कहीं सड़क खोखली हो गई है। बृहस्पतिवार को पानी का एक टैंकर जैसे ही फुटपाथ पर उतरा, इसका पहिया जमीन में धंस गया और वो गिरते-गिरते बचा।
विज्ञापन

कस्बे में बस स्टैंड के निकट अलीगंज रोड पर सुबह के समय जल निगम का एक पानी का टैंकर लेकर ट्रैक्टर पहुंचा। चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर और टैंकर को सड़क से फुटपाथ पर उतारा, तभी टैंकर का एक पहिया जमीन में धंसता चला गया। इससे टैंकर पलटने से बचा। फुटपाथ पर चल रहे और मौजूद लोग टैंकर को एक ओर झुकता देख हादसे की आशंका से डर गए और इससे दूर भागने लगे। जब पहिया फंसने के बाद टैंकर स्थिर हो गया तो वहां भीड़ लग गई। बाद में जल निगम के कर्मचारियों ने प्रयास कर टैंकर को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें