फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, 3 घायल

Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम मारहरा रोड पर पीएसी बटालियन के सामने दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा मारहरा थाना क्षेत्र में नगला ताल के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

रूम सिंह निवासी लल्लू खेड़ा थाना मारहरा ने बताया कि वह गांव के ही इंद्रपाल के साथ एटा से वापस गांव आ रहा था। पीएसी बटालियन के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मैं, दूसरी बाइक पर सवार मुकेश, रिंकू और चरन सिंह निवासी गिरौरा थाना कोतवाली देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने इंद्रपाल के परिजन को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। गंभीर रूप से घायल रिंकू और मुकेश को आगरा रेफर किया गया है।
मारहरा थाना क्षेत्र में गांव नगला ताल के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस स्थित मोर्चरी पर रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें