फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सबमर्सिबल सही करते समय करंट लगने से किसान की मौत

Thu, 30 Jan 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
किसान प्रेमसिंह का फाइल फोटो - फोटो : किसान प्रेमसिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक किसान के खेत पर सबमर्सिबल की वायरिंग में कुछ दिक्कत आ गई। बुधवार शाम वह इसे सही कर रहा था। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा निवासी महेश वर्मा ने बताया कि बड़े भाई प्रेम सिंह (40) बुधवार की देर शाम घर के पास ही स्थित खेत पर गए थे। वहां सबमर्सिबल पंप खराब थी तो उसकी वायरिंग सही करने लगे। तभी किसी तरीके से वह विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उनको बचाने का प्रयास करते हुए घर पर सूचना दी। हम लोग गंभीर रूप से झुलसे भाई को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अवागढ़ पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे और इनके दो बच्चे हैं। खेती करके ही परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची हुई है। पत्नी और बच्चों के साथ ही अन्य परिजन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के साथ ही आसपास के लोगों ने शासन-प्रशासन से किसान बीमा जल्द दिलाए जाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें