फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त खाकर युवक ने की आत्महत्या, झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तनाव में रह रहे युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर शाम झाड़ियों में शव पड़ा शव मिला तो हत्या का मामला प्रतीत हुआ। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि युवक लूट की वारदात में जेल गया था। दो माह पहले जेल से छूटकर आया था। तनाव में रह रहा था, इसके चलते आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

थाना नयागांव क्षेत्र के गांव गुनामई निवासी सरमन सिंह उर्फ सना (25) का शव थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव सरौंठ पछायां के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कुछ कागज और मोबाइल मिला। मोबाइल से मृतक के भाई भूरे सिंह को कॉल करके बताया तब उसकी पहचान हुई। भूरे सिंह ने बताया कि लूट के एक मामले में सरमन जेल गया था।
जेल जाने के बाद उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। दो माह पहले ही वह जेल से छूटकर घर आया। तभी से तनाव में रह रहा था और बहकी-बहकी बातें करता था। तनाव में रहने के चलते ही विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक जेल जाने और पत्नी के चले जाने की वजह से तनाव में रह रहा था। जिसके चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें