फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मार शराब सेल्समैन को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर शराब सेल्समैन को लूट लिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सेल्समैन के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव नगला परी जाने वाले रास्ते पर मुमिया खेड़ा के पास 23 जनवरी की देरशाम दो बाइक सवार बदमाशों ने शराब सेल्समैन मंजीत सिंह निवासी दरिगपुर थाना पिलुआ की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद शराब बिक्री के 21 हजार रुपये और दुकान की चाबियों को लूट लिया।
विज्ञापन

सेल्समैन डरा-सहमा रात को घर पहुंचा और परिवारीजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद 24 जनवरी को सेल्समैन के भाई सुरजीत सिंह ने तहरीर देकर थाना निधौली कलां में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने बाइक गिराकर नकदी और दुकान की चाबी चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी हेमंत रावत ने बताया कि जो तहरीर मिली उसमें चोरी की बात ही सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें