फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के फर्जी लेटरपैड से ठगी कर रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अवागढ़ स्थित डाकघर में विधायक का फर्जी लेटरपैड लगाकर ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। विधायक के नाम पर आरोपी रकम ठग रहा था, इसकी शिकायत विधायक को भी मिली लेकिन सबूत नहीं होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हो सकी है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ कस्बा निवासी पूर्व सभासद रवेंद्र सिंह ने मंगलवार को तहरीर देकर डॉ. प्रबल चौरसिया निवासी शहनौआ रोड डाकखाने के सामने कस्बा अवागढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि आरोपी जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर का फर्जी लेटरपैड लगाकर आधार कार्ड बनाने के लिए 300 रुपये की ठगी कर रहा है। इसकी शिकायत विधायक से की गई, विधायक ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराने को कहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया है। जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर का कहना है कि मेरा फर्जी लेटरपैड का उपयोग करने की शिकायत मिल रही थी, वीडियो बनवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई गई है और गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें