फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नींद में लघुशंका को उठा युवक छत से गिरकर घायल

Sat, 28 Sep 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर में छत पर सो रहा युवक लघु शंका के लिए उठा। नींद में होने की वजह से छत से नीचे दूसरे प्लाट में गिरकर घायल हो गया। इसके अलावा एक बालिका सहित एक अन्य व्यक्ति भी छत से गिरकर घायल हुआ है।
विज्ञापन

घायल विवेक ने बताया कि वह प्रतिदिन छत पर सोता है। शुक्रवार की रात में लघुशंका के लिए उठा, मगर नींद में होने की वजह से पैर फिसल गया। जिसके चलते वह पड़ोस के प्लाॅट में जा गिरा। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और घायल अवस्था में उठाकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार चल रहा है। शहर के अवंती बाई नगर निवासी अंशुल देर रात अचानक बरसात आने पर छत से नीचे उतर रहा था। तभी सीढ़ियों पर पैर फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गया। इसके अलावा मलावन थाना क्षेत्र के गांव सेंथरी में बबलू की ढाई वर्षीय बालिका महक खेलते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें