फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 13 Jul 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला खिड़की में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजन ने मृतक का मोबाइल गायब होने की बात कही है। आरोप लगाया है कि मौत के बाद भी उसकी फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया।
विज्ञापन

अवागढ़ कस्बा के मोहल्ला खिड़की निवासी देवेंद्र शर्मा उर्फ दीपक शर्मा ने बताया कि छोटा भाई रमन (30) चेन्नई में रहकर टोल प्लाजा पर काम करता था। पिछले सप्ताह ही वह घर आया था और रविवार की रात साढ़े नौ बजे उसे खाना खिलाकर गए थे। सोमवार सुबह पांच बजे जब घर पर आकर देखा तो रमन बरामदे में साड़ी के फंदे से लटका था। यह देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम भी पहुंची और शव को नीचे उतारा। देवेंद्र का आरोप है कि रमन का मोबाइल घटनास्थल पर नहीं मिला। उसकी मौत के बाद भी फेसबुक आईडी से लगातार पोस्ट की गई हैं। एक पोस्ट सोमवार तड़के चार बजे की गई है, जिसमें लिखा है कि यह लड़की सात साल से मेरे साथ रिलेशनशिप में है और इसने कोई और आशिक बना के मुझे धोखा दिया है.. भाइयो इस लड़की से बच के रहना।

तीन घंटे में 20 से अधिक पोस्ट
रमन शर्मा की फेसबुक आईडी रमांक शर्मा के नाम से है। इससे तीन घंटे के अंदर 20 से अधिक पोस्ट की गई हैं। देवेंद्र शर्मा का आरोप है कि कुछ वीडियो रमन की मौत से पहले और कुछ बाद में पोस्ट की गई हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
प्रथमदृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। मोबाइल गायब होने की बात गलत है अगर नहीं मिल रहा है तो उसे खोजा जाएगा। फिलहाल पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें