फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने निगला विषाक्त पदार्थ

Tue, 25 Aug 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव मरजातपुर में सोमवार रात पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बागवाला थाना क्षेत्र के गांव मरजातपुर निवासी सचिन सोमवार रात घर पर था। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी को मायके ले जाने के लिए मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे थे। उदयवीर सिंह ने बताया कि सचिन पत्नी को मायके भेजने के लिए तैयार नहीं था। इसके बावजूद मायके पक्ष के लोग उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए। पत्नी के चले जाने से नाराज सचिन ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें