फोटो09सहावर के युवक जिया अहमद की हत्या के आरोपी फैसल पुलिस हिरासत में ।स्रोत:पुलिस मीडिया स
सहावर(कासगंज)। पांच दिन पूर्व सहावर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद किया है। बहन से प्रेम संबंधों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम देना सामने आया है।
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 25 अक्तूबर को आरोपी फैसल ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिया अहमद की हत्या कर दी थी। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी फैसल अहमद निवासी मोहल्ला झंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि मृतक जिया का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग था। जिया को कई बार समझाया गया, लेकिन वह शादी करना चाहता था। परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ थे। जिसके कारण जिया की हत्या की गई।