फोटो18गांव म्यासुर में हुई वृद्ध की मौत के बारे में पोस्टमार्टम गृह पर जानकारी देते परिजन। सं
कासगंज। सहावर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर शौच को गए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को शौचालय से बाहर निकाला गया। गांव म्यासुर निवासी कृष्ण कुमार (75) पुत्र होरीलाल की सोमवार दोपहर मौत हो गई। उसके भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि बड़े भाई काफी समय से घर से कहीं चले गए थे। सोमवार दोपहर सहावर थाने के पास निवासी उनकी दोस्त मैनुद्दीन के घर पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह शौच करने के लिए गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद भी शौचालय से बाहर नहीं निकले। इसके बाद किसी ने फोन कर सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।