फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शादीशुदा प्रेमिका पर किया भरोसा, हुआ ऐसा हश्र... घरवाले चेहरा भी न देख पाए; मिला कंकाल

Mon, 08 Jul 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर भरोसा किया। तो उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसा हश्र किया कि घरवाले चेहरा भी न देख पाए। एक माह बाद कंकाल मिला। 
विज्ञापन
पुलिस जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना सकीट के मोहल्ला खरा निवासी युवक को आगरा में प्रेमिका के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को दफना भी दिया। लगभग एक माह बाद जब राज खुला तो शरीर कंकाल हो चुका था। रोते हुए परिजन का कहना था कि चेहरा तक देखना नसीब नहीं हुआ। पुलिस द्वारा दिखाए गए कपड़ों से पहचान की है।

विज्ञापन


मोहल्ला खरा निवासी दिलीप कुमार ने 2020 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें वह फेल हो गया था। घरेलू समस्याओं के कारण आगे नहीं पढ़ पाया। सकीट में एक फोटोग्राफी की दुकान पर काम करने लगा। मोहल्ले की ही एक युवती से उसके प्रेम संबंध कई साल से चल रहे थे, लेकिन युवती के परिजन ने उसकी शादी आगरा में कर दी। 

मृतक के तहेरे भाई योगेश ने बताया कि दिलीप को आगरा बुलाने के लिए खेमा से पति गोविंदा ने फोन कराया। दिलीप ने रुपये न होने की बात कही तो गोविंदा ने 4 जून को 400 रुपये उसके खाते में डलवाए थे। इस पर दिलीप खेमा से मिलने आगरा चला गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


दिलीप चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। इसके पिता मजदूर हैं, जो मुश्किल से घर चलाते हैं। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे उसके पिता कामता प्रसाद व माता नीरज देवी ने रोते हुए बताया कि बेटे का चेहरा तक देखने को नहीं मिला बस कपड़ों के आधार पर पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें