फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराराऊ का युवक नहर में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित हजारा नहर पर बना सुन्ना पुल सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। सोमवार की दोपहर सिकंदराराऊ क्षेत्र का एक युवक नहर में कूद गया। वहीं शुक्रवार की सुबह भी एक युवक ने यहां से छलांग लगा दी थी। अब पुलिस और पीएसी दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिला हाथरस थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगराना जराना निवासी बीटू यादव (27) पुत्र वीरपाल सिंह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे सुन्ना पुल से नहर में कूद गया। स्थानीय लोगों ने युवक को कूदते देखा तो शोर भी मचाया लेकिन युवक ने जबतक छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए और तलाश शुरू करा दी गई।
इससे पहले शुक्रवार को धर्मवीर सिंह निवासी अढ़ापुर थाना पिलुआ पत्नी से विवाद होने के बाद सुन्ना पुल से नहर में कूद गया था।
धर्मवीर की तलाश में आगरा और एटा की पीएसी तलाश में जुटी हुई है और अब तक वह नहीं मिल सका। वहीं अब बीटू के नहर में कूदने से तलाश में जुटी टीमों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस और पीएसी की टीमें दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि सोमवार की दोपहर में कूदे बीटू यादव की भी तलाश की जा रही है अब तक एक भी युवक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें