फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाजार से घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 23 Sep 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में बाजार कर घर लौट रहे युवक की बाइक में रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। अन्य घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सदन सिंह निवासी बढ़ारी वैश्य थाना मिरहची बाजार करने शहर आए हुए थे। यहां से देर रात घर लौट रहे रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रेलवे पुल के पार पहुंची, अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए सदन सिंह को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां चिकित्सक ने उनकाे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी देते हुए उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इसके अलावा पिलुआ थाना क्षेत्र के नगला सुंदर निवासी विपिन यादव ने बताया कि उनकी बहन मोहिनी सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह स्कूल के पास बरई मार्ग पर पहुंची, सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। थाना अवागढ़ के गांव वछाकर निवासी धीरेंद्र कुमार, जलेसर थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई प्रह्लाद नगर निवासी दुष्यंत और प्रताप सिंह भी सड़क हादसों में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें