फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवक को निकला डेंगू, महिला मलेरिया पॉजिटिव

Sat, 02 Nov 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार पीड़ितों को जांच में डेंगू और मलेरिया भी निकल रहा है। शनिवार को एक युवक को डेंगू तो महिला को मलेरिया पॉजिटिव आई। दोनों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुखार का प्रकोप फैले हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार गांव-गांव शिविर लगवाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज हो या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर नर्सिंग होम, हर जगह बुखार के पीड़ित मरीज भर्ती हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी दोपहर 12 बजे तक रही। इस दौरान 1200 नए मरीजों के पर्चे बने। इनमें से 500 मरीज मेडिसिन विभाग में पहुंचे। यहां दो कक्षों में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे।
डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया कि बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही है। इसके अलावा खांसी, जुकाम के भी मरीज पहुंचे हैं। बुखार पीड़ितों की जांच में डेंगू और मलेरिया भी निकल रहा है। 180 के करीब बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार किया है। गांव सिकंदरपुर निवासी हरदेवी को जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। बताया कि 4 दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को जांच कराई तो मलेरिया निकला है। इसके अलावा गांव नावली निवासी सनी को डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को दवा लेने आए चिकित्सक ने डेंगू की जांच कराई, पॉजिटिव आया। भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें