फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में लगी तीन लिफ्ट खराब

Sat, 02 Nov 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज का नया भवन 6 मंजिल का बना हुआ है। भवन में ऊपरी तलों पर जाने के लिए चार लिफ्ट भी लगाई गईं हैं, लेकिन यहां तीन लिफ्ट खराब हो गई हैं और एक लिफ्ट चालू है। ऐसे में मरीजों सहित स्वास्थ्यकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नए भवन में भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी संचालित होती है। यहां प्रथम तल पर पैथोलॉजी सहित ब्लड बैंक भी स्थित है। द्वितीय तल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी होती है। इसके अलावा प्रसव भी कराए जाते हैं। चतुर्थ तल पर अस्थि रोग विभाग का वार्ड बना है। यहीं बर्न वार्ड भी स्थित है। इसके अलावा पंचम तल पर बच्चा वार्ड सहित मेडिसिन वार्ड बना हुआ है। छठवें तल पर दवा का स्टोर है। ऐसे में पांचवी मंजिल तक मरीजों का आना-जाना होता है। जबकि छठी मंजिल तक स्वास्थ्यकर्मी जाते हैं।
कॉलेज में कर्मियों सहित मरीजों के जाने के लिए वैसे तो सीढ़ियां बनी हुई हैं, लेकिन सुविधा के लिए चार लिफ्ट भी लगाई गई हैं। जिससे मरीजों और तीमारदारों को ऊपर के तलों पर जाने में कोई समस्या न आए, लेकिन कॉलेज में लगी चार लिफ्ट में से तीन खराब हो गई हैं। शनिवार को एक लिफ्ट चालू थी। ऐसे में मरीज और तीमारदारों सहित स्वास्थ्यकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बड़ी संख्या में ऊपर के तलों पर जाने वाले लोगों की भीड़ जमा हो रही थी। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि लिफ्ट खराब हो गई है। इसकी जानकारी नहीं है। कार्यदायी संस्था को बोलकर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें