मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक।
एटा। दिन में तापमान भले ही बढ़ रहा है, लेकिन सुबह-शाम की सर्दी बुजुर्गों व बच्चों को परेशान कर रही है। हार्टअटैक आने से एक युवक की मौत हाे गई। जबकि बीपी कम होने के बाद एक बुजुर्ग की जान चली गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 24 घंटे में सांस व सीने के दर्द के 14 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी विक्की पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह 68 वर्षीय पिता रामप्यारे पांडेय की हालत खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहृुंचे। वहां उनको मृत बता दिया गया। बताया कि बीपी कम हो गया था। इससे उनकी मौत हुई है। वहीं, सकीट निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र की सोमवार की शाम हालत बिगड़ी परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उन्हें मृत बता दिया।
परिजन ने बताया कि हार्टअटैक आया था। जब तक उन्हें इमरजेंसी ले गए। वहां मृत बता दिया। कॉलेज में सोमवार की दोपहर 12 बजे से मंगलवार की दोपहर 2 बजे तक सांस के 8 मरीज पहुंचे। जबकि सीने में दर्द की शिकायत लेकर 6 मरीज पहुंचे।