फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शराब के नशे में छत से गिरकर युवक की मौत

Mon, 24 Jun 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव रामनगर सौंहार में एक व्यक्ति शराब के नशे में छत से नीचे गिर गया। रविवार की रात में गिरे युवक के परिजन को काफी समय तक पता ही नहीं चला। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोविंद ठाकुर निवासी रामनगर सौंहार ने बताया कि रविवार कि रविवार की देर शाम उसका भाई गुड्डू सिंह शराब के नशे में आया। खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। रात में पता नहीं चला कब वह छत से नीचे सड़क पर गिर गया। सोमवार की सुबह 4 बजे जब हम लोगों ने देखा तो छत पर गुड्डू नहीं था। जिसके बाद आसपास ढूंढ़ते हुए जब पीछे गली में पहुंचे, तो देखा सीसी रोड पर गुड्डू बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ था।
उसको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक की 2 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। लगभग 10 माह की एक बच्ची है। वहीं उसकी पत्नी गर्भवती है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि युवक शराब का आदी था। नशे में ही रविवार की रात में छत से गिर गया और मौत हो गई। परिजन पहले तो शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। बाद में हमें सूचना मिली तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें