फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत, 9 घायल

Mon, 24 Jun 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से चार लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। थाना सकीट के भगवंतपुर निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति मोहनलाल रविवार की देर शाम भागवत का भंडारा खाने जा रहे थे। जैसे ही वह भगवंतपुर-चुन्नीपुर रोड पर पीपल की पेड़ के पास पहुंचे, तभी अंकुर ने बाइक लापरवाही से चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हम लोग लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उनको आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के गांव सऊआपुर निवासी 20 वर्षीय अंजली उर्फ गीता 19 जून को शिकोहाबाद से एटा की ओर आ रहीं थी। रास्ते में बाकलुपर मोड़ के पास ऑटो पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से हालात को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 23 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कोतवाली नगर के गंगनपुर निवासी सतीश चंद्र कोतवाली देहात के विरामपुर से सरसों का तेल निकलवाकर बाइक से लौट रहे थे। तभी रास्ते में महिंद्रा एजेंसी के पास कस्बा व थाना पिलुआ निवासी हरिओम ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों ही घायल हो गए। नगला सुजान थाना निधौली कलां निवासी मोहिनी अपने पति सोनू और सास रेशमा देवी के साथ बाइक द्वारा मायके सकीट जा रही थी।
विज्ञापन

कबार के पास सामने से बाइक सवार अनुज ने टक्कर मार दी। जिससे चारों ही लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से हालत गंभीर देखते हुए चारों को आगरा रेफर कर दिया गया है। कोतवाली नगर के पीपल अड्डा निवासी शिवम बाइक फिसलने से घायल हो गया। वहीं अन्य हादसों में हीरालाल और जीतू निवासी भटीकरा थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें