फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सीधे कर सकेंगे रामलला के दर्शन, अलीगढ़ से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू

Thu, 22 May 2025 09:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रामलला के दर्शन की लालसा रखने वाले लोगों को अब ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला मुख्यालय से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसके कारण रास्ते में बार-बार वाहन भी नहीं बदलना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले से रामलला के दर्शन को जाने वालों को पहले कई स्थानों पर वाहन बदलने पड़ते थे। जिसके चलते किराया और समय दोनों ही अधिक लगते थे। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम ने जिला मुख्यालय से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। अब यहां जाने वाले रामभक्तों के रास्ते में न तो वाहन बदलना पड़ेगा और नहीं समय और किराया अधिक देना पड़ेगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए निगम की ओर से एक विशेष बस का संचालन अयोध्या के लिए शुरू किया गया है। यह बस अलीगढ़ से चलकर शहर में पहुंचेगी और यहां से अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस बस का संचालन शुरू होने से लोग सीधे अयोध्या पहुंचेंगे और दर्शन करने के बाद वापस डिपो की ही बस से वापस भी आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस बस का एटा से अयोध्या के लिए प्रस्थान करने का समय सुबह 11 बजे है और वहां से एटा के लिए निकलने का समय अगले दिन 7 बजे का है। यहां से जाने वाले दर्शनार्थी दर्शन करने के बाद अगले दिन इसी बस के माध्यम से वापस भी लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें