कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरचंदपुर में भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत
- फोटो : reasi news
एटा। जिला गंगा समिति के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरचंदपुर कलां में जल संरक्षण, गंगा गीत एवं नमामि गंगे योजना के विषय पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यालय परिसर में जल बचाव अभियान को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। छात्राओं ने ब्रश एवं स्नान के समय अनावश्यक जल व्यर्थ न करने की शपथ भी ली।
छात्राओं ने नमामि गंगे योजना की शुरुआत, उद्देश्य, बजट तथा इसके महत्त्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में योगिता प्रथम, सोनिका द्वितीय, सपना तृतीय, प्रतिभा चतुर्थ तथा मोहिनी पंचम स्थान पर रहीं। नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी आर्यन गौड़ ने छात्राओं को ईशन नदी जीर्णोद्धार मुहिम से वैचारिक रूप से जुड़ने एवं अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को अच्छी आदत के रूप में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी द्विवेदी, प्रियंका पांडेय, विमलेश, शालिनी, रंजना कश्यप, रेनु आदि मौजूद रहीं।