फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक दिन की प्रधानाचार्य बनी तनु वर्मा और राधिका बनी बीडीओ, चंचल बनी वीओ

Fri, 17 Oct 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
आदर्श इंटर कॉलेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी तनु वर्मा। स्रोत स्वयं - फोटो : reasi news
विज्ञापन
एटा। आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक दिन की प्रधानाचार्य कक्षा 11 की छात्रा तनु वर्मा को बनाया गया। प्रार्थना सभा में स्टाफ ने शॉल ओढ़ा कर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभी बच्चों से नवनियुक्त प्रधानाचार्य का परिचय कराया गया। प्रधानाचार्य ने कार्यालय में पहुंचकर स्टाफ से स्वच्छ भारत मिशन, हरित भारत, विकसित भारत, कर्म योगी, स्कूल प्रोफाइल और यू-डायस की समीक्षा की। मिड डे मील की गुणवत्ता की जानकारी ली एवं शौचालय की साफ सफाई तथा प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आदर्श मिश्रा, संत कुमार, सुरेश कुमार, कौशल कुमार, नीलम राजपूत, अमित पाल, डोरी लाल शाक्य, गौरव शाक्य, सविता मिश्रा, सीता कुमारी, जयपाल सिंह, राजेश कुमार जैन, आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं विकास खंड अवागढ़ में कक्षा 9 की कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा राधिका को एक दिन की खंड विकास अधिकारी बनाया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अवागढ़, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, विकास खण्ड के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा को सम्मानित किया। छात्रा को विभाग के वारे में बताया गया।
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा चंचल बनी एक दिन की पशु चिकित्साधिकारी
जलेसर। एपीएस इंटर कॉलेज बेरनी की दसवीं कक्षा की छात्रा कुमारी चंचल को एक दिन के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय नगवाई बेरनी का पशु चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया।
चंचल ने इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाया। पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर आसीन होने के बाद, उन्होंने कार्यालय के सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों और दैनिक कार्यों का गहन अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। छात्रा चंचल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को एक महान राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर और पूर्ण ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। संवाद

आदर्श इंटर कॉलेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी तनु वर्मा। स्रोत स्वयं- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें