कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पसियापुर में योगाभ्यास करतीं छात्राएं। स्रोत विद्यालय
जलेसर। गांव पसियापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में रविवार को योग शिविर लगाया गया। योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने कहा कि पंच इंद्रियाें, आत्मा और शरीर का मिलन ही योग है।
शिविर में विद्यार्थियों को योग की महत्ता समझाते हुए इसमें कॅरिअर बनाने की भी जानकारी दी गई। योग के विशेष लाभ बताते हुए प्रशिक्षक ने कहा कि प्रतिदिन ध्यान और योग से मानसिक स्थिति में सुधार के साथ याद करने की क्षमता बढ़ती है। शिविर में छात्राओं को ताड़ासन, उत्तानासन, वज्रासन, शशांक आसन आदि का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी आदि प्राणायामों की विधि और लाभ बताए गए। शिविर में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. शबनम राजपूत, बबली शाक्य, भारती पाल, विनीत राजपूत, लक्ष्मी साहू, वालेश, सतीश आदि लोग मौजूद रहे।