फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तनाव से मुक्त रहने के लिए योग जीवनदायिनी अमृत

Mon, 15 Jun 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की शुरुआत पर  जलेसर ब्लॉक प्रांगण में योग करते लोग। संवाद - फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।
विज्ञापन
जलेसर। ब्लॉक परिसर में सोमवार को योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने कहा तनाव से मुक्त रहने को योग जीवन दायिनी अमृत है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सप्ताह के पहले दिन योग साधकों की भीड़ रही। योग प्रशिक्षक ने कहा नियमित योग से हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क जैसे आंतरिक अंगों की कार्यक्षमता बढ़ती है। योग शिविर में डॉ. शबनम राजपूत, धीरज अग्रवाल, बिलेश्वर, डॉ. दिनेश, पुष्पेंद्र कुशवाह, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


योग से लोगों की प्रवृत्ति में सकारात्मक बदलाव
मिरहची। ब्लॉक परिसर में आयोजित योग सप्ताह शिविर के शुभारंभ पर योग प्रशिक्षक आचार्य रामनरेश शाक्य ने कहा योग से लोगों की प्रवृत्ति में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा योग से मानव आंतरिक और बाह्य दोनों रूप से मजबूत होता है। योग सप्ताह शिविर में बीडीओ सुधाकर दुबे, दीपक गुप्ता, एवरन सिंह, मोहन सिंह, गिरीश गौतम, मनोज कुमार, विशाल गौतम आदि मौजूद रहे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की शुरुआत पर  जलेसर ब्लॉक प्रांगण में योग करते लोग। संवाद- फोटो : हरचंदपुर क्षेत्र से होकर निकली हिलगी माइनर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें