फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौम-ए-पैदाइश पर निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईद-मीलाद-उन-नबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को अंजुमन गुलामाने रसूल कमेटी के तत्वावधान में होली मोहल्ले से ईद-मीलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस पटियाली गेट, मारहरा गेट, दरगाह हसनशाह नगला पोता, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, हाईवे, घंटाघर होता हुए देर रात दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह पहुंचकर संपन्न  हुआ। जुलूस के दौरान हाईवे पर घंटाें जाम लगने से यातायात पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए थे।
विज्ञापन

होली मोहल्ले से जुलूस-ए-मोहम्मदी का आगाज हाफिज एवं कारी रईस अहमद ने तिलावते कुरान पढ़ कर किया। जुलूस में ऊंट और घोड़ों पर सवार अरबी लिबाज पहने लोग मोहम्मदी के झंडे लिए थे। उनके पीछे आकर्षक झांकियां कतारबद्ध होकर शोभा बढ़ा रहीं थीं। झांकियाें पर इस्लाम धर्म के प्रतीक कावा शरीफ और मदीना मुनव्वरा अंकित होने के अलावा बैनर पर इस्लामी नारे और कलमे लिखे थे। जुलूस से पहले सड़कों को झंडों, बैनर और लाइट से सजाया गया था। जुलूस के दौरान सभी धर्म के लोगों ने हर मोहल्ले और बाजार में पेयजल, चाय, कॉफी, मिष्ठान वितरित किया। जुलूस में कांशीराम कालोनी असरौली गांव की झांकियां भी शामिल थीं। सदर पेश इमाम हाजी एवं कारी इदरीश अली बरकाती ने सलातों सलाम का नजराना पेश किया। हाफिज शब्बीर ने नात पढ़ी और हाफिज एवं कारी सादिक ने धर्मिक क्रिया कलापों पर रोशनी डालते हुए इस्लाम धर्म की महत्ता बताई। जुलूस में राजा फाउंडेशन, वारसी कमेटी, अंजुमन चिस्तिया, आशिकाने रसूल, गुलमाने अहले वैत, फैज-ए-रसूल इस्लामिक, रजा-ए-मुस्तफा, साविरी, बरकाती, मोहम्मदी कमेटी ने विशेष सहयोग किया। जुलूस में राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि और विधायक भी शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें