एटा। जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यमराज के वेश में एक व्यक्ति ने लोगों को नियम समझाए।
शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यमराज की वेशभूषा में वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, एक अच्छे नागरिक बनें और तेज गति से वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट लगाएं। चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
इसके अलावा गलत दिशा में वाहन कभी भी ना चलाएं, इससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कोई भी वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। कम उम्र के लोग किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएं और अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा न करें। एसएसपी ने कहा कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं।
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द
10जेएनडी10-पिछले दिनों शैटरिंग की दुकान में चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कै द। स्रोत द