पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जीवन गरीबों, कमजोरों, किसानों के लिए समर्पित था। उनकी विचार धारा ने देश की संसदीय राजनीति को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने जब भी किसी मुद्दे पर कुछ बोला तो सभी उसे गंभीरता से लिया। सपा जिलाध्यक्ष डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव बिलराम गेट स्थित कार्यालय पर उनकी पुण्यस्मृति पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलें। जिससे देश के कमजोर और पिछड़े वर्गों को राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष डा. गेंदा लाल बघेल ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी। पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा आज के भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सपा नगर अध्यक्ष डा. शमसाद अख्तर ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटी है।
कार्यक्रम में राजेंद्र कश्यप, डा. मोहम्मद फारुक, रघुनाथ सिंह यादव, डा. मनोज यादव, अजण्ड सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, विष्णु गोपाल अग्रवाल, डा. गंगाराम सिंह, विमलेश लोधी, हाजी तनवीर आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर इस अवसर पर अशोक सिसौदिया, ब्रजनंद गुप्ता, सतेन्द्र सिंह आर्य, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, अभय प्रताप सिंह यादव, अख्तर पठान, राजेश्वर प्रधान आदि मौजूद थे।