जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय पर कांग्रेस व सेवादल का स्थापना दिवस मनाया गया। युवक कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित की गई विचार गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को की गई थी। कांग्रेस ने 1947 में भारत की आजादी के लिए महत्वपूर्ण और शांतिपूर्ण रूप से संघर्ष किया। कांग्रेस में स्वराज का लक्ष्य सबसे पहले बाल गंगाधर तिलक ने अपनाया। कांग्रेस ने देश को जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे प्रधानमंत्री दिए। कांग्रेस के संघर्ष के बाद ही देश में प्रजातंत्र आया। कांग्रेस का इतिहास विश्व में स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। इससे पहले युवा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव इमरान अली ने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. शीलेंद्र गौड़ ने की और मुख्य अतिथि के रूप में दादा रवींद्र मौजूद रहे। सेवानिवृत्त न्यायाधीश रमेश चंद्र कुलश्रेष्ठ, भगवान स्वरूप प्रजापति, अनिल सोलंकी, गजेंद्र सिंह, धर्मवीर गहलौत, अरुण दीक्षित, दिनेश यादव, अनिल यादव, आशिक हुसैन भोले, अजीज फारुखी, विश्वंभर दयाल गुप्ता, नौशाद अली, राजेंद्र कुमार, सुशील वर्मा आदि लोग मौजूद थे।