फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चिकोरी के प्लांट में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 25 May 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित एक चिकोरी प्लांट में रविवार को दो मजदूर घायल अवस्था में पड़े मिले। उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत चिंताजनक देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक के भाई ने प्लांट में ही काम करने वाले एक मजदूर पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तीन महीने से गांव दतेई स्थित चिकोरी प्लांट में रिषी (35) निवासी गांव मंडनपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ मजदूरी कर रहा था। उसके साथ चंद्रपाल थाना जसराना जनपद फिरोजाबाद भी मजदूरी करता था। प्लांट पर बने कमरे के पास रविवार सुबह दोनों अचेत पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रिषी को मृत घोषित कर दिया। घायल चंद्रपाल की हालत नाजुक देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

मृतक के भाई रवेंद्र ने बताया कि भाई तीन महीने से इसी प्लांट पर रहकर मजदूरी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसका प्लांट के ही किसी मजदूर के साथ विवाद हो गया। इसी के कारण भाई की हत्या उस मजदूर ने की है। भाई को आठ दिन पहले उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या छत से गिरने की वजह से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। इसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें