फोटो 6 मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर कराया जा रहा प्लेटफॉर्म उच्चीकरण का कार्य। संवाद
मैनपुरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है। पुराने प्लेटफॉर्म को हटाकर मानकों के अनुसार ऊंचा किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में सुविधा मिलेगी।
मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ने से विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।