दोपहर 2 बजे तक कंपनी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वह अपने घर चले गए। इस दौरान परियोजना पर कोई काम नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता है तब तक कोई काम नहीं किया जाएगा। किसी का 5 माह तो किसी का 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है।
परियोजना के महाप्रबंधक अजय कुमार कटियार ने बताया कि कई कंपनी दुसान कंपनी के अधीन काम कर रहीं हैं, जिसके माध्यम से कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। दुसान कंपनी ने उसके अधीन काम करने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं किया है, जिसकी वजह से अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पाया है। इस संबंध में दुसान कंपनी से वार्ता करते हुए वेतन भुगतान करने के लिए कहा जाएगा।
ये भी पढ़ें-
UP: कार और कैंटर की आमने-सामने से टक्कर...मच गई चीखपुकार, एक की माैत; पांच लोग गंभीर रूप से घायल
http://