फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर तैनात महिलाओं का न हो उत्पीड़न

विज्ञापन
महिला उत्पीड़न को लेकर विकास भवन सभागार में बैठक करते सीडीओ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। विकास भवन स्थित सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें सीडीओ ने सेवारत महिलाओं का फीडबैक लिया। कहा कि कार्यस्थलों पर तैनात महिलाओं को उत्पीड़न हरगिज नहीं होना चाहिए। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी की विभिन्न कार्यालयों में तैनात महिला और पुरुष कर्मियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

कहा कि दफ्तरों में यौन उत्पीड़न अपराध की श्रेणी में आता है। कुछ अनकही बातें और इशारे, गलत नीयत से किसी को छूना यौन उत्पीड़न माना गया है। बार-बार बुरा बर्ताव दफ्तर का माहौल खराब करता है। अगर किसी महिला अधिकारी अथवा कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न होता है तो वह चुप न बैठें, शिकायत जरूर करें। डीडीओ एसएन कुशवाह ने कहा कि महिला और पुरुष एक ही समान हैं और समानता के साथ ही कार्यालयों में कार्य करें। एडीपीआरओ मनोज त्यागी डीपीओ संजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेखा मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी विकास भवन शरद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें