फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सौभाग्य व समृद्धि के लिए रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वट अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रखकर वट सावित्री का पूजन किया। भगवान से अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। बरगद के पेड़ों और मंदिरों के आसपास सुबह से ही महिलाएं पहुंचती रहीं। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने व्रत रख बरगद के पेड़ की पूजा की। शहर में बरगद के पेड़ काफी कम हैं। कुछ प्राचीन मंदिरों, स्कूलों आदि में लगे पेड़ों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

वहीं तमाम लोग नर्सरी से बरगद के पौधे खरीदकर ले आए। जिन्हें गमले में लगाकर महिलाओं ने घर में ही पूजन किया। उन्होंने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस दौरान महिलाओं ने आम, केला, सत्तू, तरबूज, पंखा आदि का दान भी किया। शाम के समय महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें