फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची/एटा। थाना मिरहची क्षेत्र में एक महिला की रविवार को मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला मोड़ निवासी मीना देवी ने बताया कि बेटी रेखा (23) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मिरहची थाना क्षेत्र के बढ़ौली निवासी मानवेंद्र के साथ की थी। बेटी के ससुरालीजन एक बुलेट मोटर साइकिल व सोने की चेन-अंगूठी की मांग करते थे। जिसको लेकर लगातार रेखा को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाते हुए बताया की रविवार को बेटी ने फ़ोन करके पीटने की बात भी बताई थी। कहा कि इनकी अतिरिक्त दहेज़ की मांग पूरी नहीं करोगे तो ये लोग मुझे मार देंगे।
रविवार की दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि रेखा को मार दिया गया है। सूचना पाकर हम लोग बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। जबकि सभी ससुरालीजन मौके से फरार थे। मां ने आरोप लगाया कि बेटी को गला दबाकर मारा गया है। मृतका के पति मानवेंद्र , ससुर वेदराम , देवर रोहित व ननद कीर्ति के खिलाफ तहरीर दी गई है। मिरहची थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि पीड़ित की तरफ से दहेज़ हत्या की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें