फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में मिला महिला का शव, परिजन बोले- हत्या

Sun, 11 May 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव महरिया में शनिवार को घर में एक महिला का शव मिला। ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर फरार हो गए। मायका पक्ष के लोगों ने पति सहित परिवार के 11 लोगों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का अभियोग पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन


प्रवेश निवासी नगला खोटा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व बेटी सविता (21) की शादी नीरज के साथ की थी। शादी के बाद से ही बेटी को अतिरिक्त दहेज में सोने की चेन, अंगूठी की मांग कर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार नीरज व उसके घर वालों से बात कर समझाया, लेकिन वह नहीं माने। शनिवार को उन्होंने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

दामाद नीरज, समधी मानसिंह सहित परिवार की गीता, रीता, कविता, सुनील, फूलन देवी, संतोष सिंह, सुमन, शेलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार चल रहे लोगों को पकड़ने लिए दबिशें भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें