फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रैक्टर से गिरे दिव्यांग को अज्ञात वाहन ने राैंदा, मौत

Sun, 11 May 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रैक्टर से गिरकर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दिव्यांग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


गांव जोगापुर निवासी दिव्यांग अनीश (32) की सड़क हादसे में जान चली गई। छोटे भाई सुनील ने बताया कि अनीश पैरों से दिव्यांग थे। शनिवार शाम वह शरीफपुर से ट्रैक्टर में सवार होकर गांव आ रहे थे।

गांव कंगरौल के पास अचानक सामने से आ रहे वाहन की रोशनी ट्रैक्टर चालक की आंखों में पड़ने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ। इसी दौरान भाई सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस व परिवारीजन को जानकारी दी। साथ ही अनीश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें