फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: महिला का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर के गांव मुसियार में एक महिला का फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव उस्मानपुर थाना खंदौली जिला आगरा निवासी कुलदीप ने बताया कि बहन कृष्णा देवी (27) का 12 मई 2019 को गांव मुसियार निवासी मनोज कुमार उर्फ चंद्रेश के साथ विवाह किया था। विवाह में दहेज देते हुए 8 लाख रुपये नकद और एक बाइक भी दी थी। कुछ समय बाद ही बहनोई मनोज कुमार उर्फ चंद्रेश, ससुर विजय सिंह और सास किताबश्री दहेज में चार पहिया गाड़ी मांगने लगे।
बहन ने फोन के माध्यम से कई बार बताया कि नंद रिंकी और दूसरे नंबर का ननदोई भी मुझे मारने का षड़यंत्र रच रहे हैं। कुलदीप का आरोप है कि इन लोगों ने षड़यंत्र रचकर 10 जनवरी को मेरी बहन कृष्णा देवी की हत्या कर दी। इसी गांव में रहने वाले फुफेरे भाई योगेश कुमार ने हमें फोन करके सूचना दी। हम लोग वहां पहुंचे तो बहन का शव घर में पड़ा हुआ था और कोई भी ससुरालीजन वहां मौजूद नहीं था।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें