फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर से 800 मीटर दूर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रिंकी - फोटो : रिंकी
विज्ञापन
एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में एक महिला का शव घर से लगभग 800 मीटर दूर मिला। परिजन ने दामाद सहित 5 लोगों पर बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला नन्हें निवासी पप्पू ने बताया कि साढ़ू की बेटी रिंकी (26) निवासी महाराजपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद का विवाह 8 नवंबर 2019 को थाना निधौली कलां के गांव मोहब्बतपुर निवासी योगेश के साथ किया था। कुछ समय बाद ही योगेश रिंकी को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते परेशान करने लगा। कई बार विवाद बढ़ने पर हम लोगों ने गांव में पहुंचकर पंचायत भी कराई थी, इसके बाद भी यह लोग नहीं सुधरे। 1 वर्ष से अधिक परेशान कर रहे थे, अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि मांग पूरी न कर पाने पर शनिवार को योगेश ने अपने बहन-बहनोई के साथ मिलकर रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर से दूर गांव के बाहर फेंककर फरार हो गया। इसके बाद योगेश ने ससुराल में फोन कर जानकारी दी कि आपकी बेटी का शव पड़ा हुआ है आकर ले जाओ। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गहनता के साथ छानबीन की जा रही है, जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें