एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सावंतखेड़ा के पास नहर की पटरी के किनारे सड़क पर 30 मई की सुबह एक महिला व बच्चे का शव मिला था। इनकी पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम में महिला तीन माह की गर्भवती पाई गई है। दोनों के सिर में चोट मारकर उसकी हत्या की गई है।
जिस दिन शव मिले उसी दिन एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने आशंका जताई थी कि महिला व बालक की हत्या कहीं और की गई है। जिसके बाद शव को यहां लाकर डाला गया है।
दोनों के ही शव 72 घंटे तक मोर्चरी पर रखे रहे मगर पहचान करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। जिसको देखकर लग रहा है कि यह लोग बाहर के ही कहीं के हैं। जबकि पुलिस ने आसपास के सभी जिलों व अन्य प्रदेशों में भी महिला व बालक की फोटो लगाकर जानकारी भेज दी थी।