अहमदाबाद में नौकरी करने वाला शिवम 9 तारीख को लौट कर अपने गांव ग्राम गुरैया सोहेलपुर थाना सिरसागंज वापास आया था। इसी दौरान उसकी पत्नी प्रीती भी अपने मायके उदयपुरा जनपद इटावा से वापस अपने ससुराल आ गई।
लेकिन 11 तारीख की रात में अचानक प्रीती ने अपनी सास से बताया कि शिवम सो रहा था और अचानक उसे कुछ हो गया है। शिवम की मां ने जब देखा तो उसका शरीर शिथिल पड़ चुका था। घर में चीख-पुकार की आवाजें सुन गांव के अन्य लोग भी मौके पर आ गए।