एटा। थाना पिलुआ के गांव गंभीरपुर निवासी एक महिला मंगलवार को पति के साथ दवा लेकर मुख्यालय से वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई।
थाना पिलुआ निवासी इंद्रवीर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम पत्नी नीरज देवी (45) को एटा से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कस्बा के समीप ही चक्कर आने की वजह से वह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सक ने नीरज देवी को मृत घोषित कर दिया। घर में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरा, लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को ले गए।
सड़क हादसों में 7 घायल
एटा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 7 लोग घायल हुए हैं, इनका मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है। कपिल निवासी बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, लकी निवासी कुशवाहा नगर, करन कटरा मोहल्ला और इरफान किदवई नगर थाना कोतवाली नगर, अंकुर और पप्पू निवासी मोहन नगर थाना एका जिला फिरोजाबाद व रामेश्वर सिंह निवासी नगला केवल थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। संवाद