फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 23 Mar 2024 12:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर सरकारी नौकरी का झांसा देकर लगभग दो वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी सोमेंद्र यादव उर्फ सोनू मलावन थाना क्षेत्र के ही हरनावली गांव का रहने वाला है। कोतवाली नगर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

युवती ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है। यहां रक्त का नमूना (ब्लड सैंपल) लेने के लिए सोमेंद्र उर्फ सोनू आता था। लगभग दो वर्ष पहले उससे मुलाकात हुई थी। एक दिन सोनू ने कहा कि तुम बीएससी के साथ ही जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) का कोर्स कर लो। तुम्हारी किसी अस्पताल में सरकारी नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद मुझसे दोस्ती कर ली और झांसे में लेकर शहर में ही स्थित मेरे किराए के मकान पर आने लगा।
बाद में मुझे प्रेम जाल में फंसाकर और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा। 12 अक्तूबर 2022 को खुद को अविवाहित बताते हुए मेरी मांग में सिंदूर भरकर शहर के ही एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद मेरे साथ आए दिन दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने बताया कि सोनू उसे पत्नी बनाकर रखता था। धीरे-धीरे उसने बातों में फंसाकर एक सोने की चेन, कान की झुमकी व अंगूठी ले ली। इसके बाद 25 दिसंबर 2023 को एटा मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी तो सोनू के बारे में पता किया। जानकारी मिली कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। सोनू के परिजन से शिकायत करने के लिए पहुंची तो उसकी पत्नी, मां व दोस्त ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सोनू ने फोन कर कहा कि हमारी बात नहीं मानी तो अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें